फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Son made havan, mother shovel shovel, serious

बेटा बना हैवान, मां पर चलाया फावड़ा, गंभीर

Wed, 24 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Son made havan, mother shovel shovel, serious
जिला अस्पताल में भर्ती प्रभावती। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अनाज बेचने से मना करना एक बेटे को इतना नागवार गुजरा कि बुजुर्ग मां पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लहूलुहान हाल में मां को छोड़कर आरोपी भाग खड़ा हुआ। आस-पास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना बुधवार की है। मामला बांसी कोतवाली क्षेत्र के बंजरहीडीह गांव का है।      
विज्ञापन

क्षेत्र के बंजरहीडीह गांव निवासी प्रभावती (70) पत्नी सूर्यबली का बेटा घर में रखा अनाज आए दिन बेच रहा था। प्रभावती ने बताया कि बुधवार को भी अनाज बेचने के लिए ले जा रहा था। उसने यह कहते हुए मना किया कि अनाज खत्म हो जाएगा तो खाओगे क्या। यह बात बेटे को नागवार लगा। घर में रखे फावड़े से उसने मां पर हमला कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन

बेटा उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसेे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद स्थित में सुधार हो रहा है। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती प्रभावती की ममता जानलेवा हमला करने वाले बेटे के प्रति कम नहीं थी। कई बार पूछने के बावजूद फावड़े से हमला की बात तो कही, लेकिन बेटे का नाम नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed