फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sometimes water supply is available

Siddharthnagar News: मंत्री जी... कभी-कभी मिलती है पानी का आपूर्ति

Sun, 13 Aug 2023 10:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Sometimes water supply is available
लोटन क्षेत्र के दहला चौराहे पर बाढ समिति के सदस्यों तथा किसानों के साथ चौपाल कार्यक्रम को संबो​
सिद्धार्थनगर। उसका ब्लॉक के गंगाधरपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित चौपाल में जलशक्ति मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव की गुड़िया, रंभा, लक्ष्मीना, सुशीला, उर्मिला, साधिका ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बताया कि यहां बने ओवर हेड टैंक से पानी की आपूर्ति कभी–कभी होती है। मेहदिया खुर्द निवासी सुशीला ने बताया कि उनके यहां दो माह से पानी आपूर्ति नही हो रही है, यहीं के वीरेंद्र पांडेय ने भी बताया कि उनके गांव के कई घर तक पाइप लाइन ही नही बिछाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि उसका ब्लॉक के गंगाधरपुर में वर्ष 2019 से बने इस पानी की टंकी से तीन ग्राम पंचायतों के 12 टोलों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होनी थी लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण अभी तक यह लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, जिला संयोजक कन्हैया पासवान, गोविंद माधव, हेमंत कुमार जायसवाल, सीडीओ जयेंद्र कुमार, एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र, मदन राम, अश्वनी शुक्ला, अनूप सिंह, पंकज सिंह, संतोष कुमार, बेचन राम, मंटू विश्वकर्मा, जयप्रकाश, सिद्धार्थ मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------
इन लाभार्थियों को मंत्री ने दिया प्रमाण पत्र
उसका के गंगाधरपुर में जल निगम व लघु सिंचाई विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना अंतर्गत उथले नलकूप से लाभान्वित लाभार्थी पंचम, इसरावती, राम वृक्ष, सुबाष, इबारत अली, अनिल, राधेश्याम, ओम प्रकाश, बाबूलाल, पिंटू, नंदू, घिराऊ, सुखराम सहित कुल 26 लोगों को प्रमाण पत्र बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मंत्री जी एक नजर इधर भी

जल शक्ति मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचे सरौली ग्राम पंचायत के लोहरपुरवा निवासी सिद्धार्थ मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2017 में सेमरहना ग्राम पंचायत में दो करोड़ चालीस लाख के लागत से 13 गावों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति हेतु टंकी बना था, लेकिन अभी तक आपूर्ति नही की गई। इससे ग्रामीण स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत कुमार जायसवाल ने नगर क्षेत्र में पानी टंकी बनाने, भाजपा नेता अनूप सिंह, बीडीसी संतोष कुमार ने नियमित पेयजल आपूर्ति, कन्हैया कुमार ने सड़क निर्माण से संबंधित पत्र सौंपा।


----------------------
कटान स्थल का किया निरीक्षण
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ड्रेनेज खंड के कूड़ा घोघी बांध के महुआ कटान स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही लोटन ब्लॉक के दहला चौराहे से पश्चिम रोड पर बाढ समिति के सदस्यों तथा किसानों के साथ चौपाल में शामिल हुए। यहां लोगों ने महदेवा से सोंहास होते उसका तक बांध निर्माण की मांग की। इस दौरान मुख्य भियंता गंडक आलोक जैन, अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू, अधिशासी अभियंता आरके नेहरा, एई चंद्रशेखर शर्मा, वैभव पांडेय, मनोज कुमार रायजादा, जेई राजीव शर्मा, मुनीब कुमार, संजय कुमार, अभिजीत सिंह व भाजपा नेता तीजू विश्वकर्मा मौजूद रहे।
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed