{"_id":"65de49434f296fd01b03ba74","slug":"sometimes-sunny-and-sometimes-cloudy-during-the-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113518-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिन में कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिन में कभी धूप तो कभी छाए रहे बादल
Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को सुबह धूप निकली पर दोपहर के बाद आसमान में बादल मंडराते रहे। अधिकतम तापमान पिछले दिन 27 डिग्री से घटकर 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री से बढ़कर 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट से कोई फर्क नहीं पड़ा। वातावरण में ज्यादा नमी होने के कारण दिन में ठंडी का अहसास कम हुआ। हालांकि शाम होते होते ठंड बढ़ गई।
दिन भर बादलों की आवाजाही से लोगों को बारिश की आशंका बनी रही। बीच बीच में धूप होने से पार्कों में आए बच्चे खुश थे। वह अपने मनपंसद झूले पर बैठ कर उसका आनंद उठा रहे थे। उनके साथ आए परिजन भी छोटे छोटे बच्चों का देखभाल करते हुए दिखे। हालांकि उन्होंने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए रखे हुए थे। बाजारों में भी ठंड ज्यादा न होने से रौनक के साथ साथ सड़कों पर भी रोजाना से ज्यादा चहल पहल थी। मौसम विज्ञानी 2 और 3 मार्च को बारिश की संभावना बता रहे हैं। वहीं कृषि वैज्ञानिक गेंहू, सरसों और मटर की फसल के लिए बढ़ी हुई नमी और बारिश को फायदेमंद बता रहे हैं।