फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Some cameras will be active at the examination centres and some will be updated a day before.

Siddharthnagar News: परीक्षा केंद्रों पर कहीं कैमरे सक्रिय तो कहीं एक दिन पहले करेंगे अपडेट

Sun, 15 Feb 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Some cameras will be active at the examination centres and some will be updated a day before.
सीसी कैमरे खराब होने और बंदरों के तोड़ देने और नोच देने के डर से कई जगह पर परीक्षा के बाद उतार दिया जाता है कैमरा
विज्ञापन

जिले 119 परीक्षा केंद्रों पर 18 मार्च से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

119 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेगा प्रश्न पत्र का लिफाफा
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रहीं हैं। मजबूत जांच की व्यवस्था के साथ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराने पर जोर दिया गया है। परीक्षा से पहले सभी विद्यालयों के सीसी कैमरे एक्टिव करके देखे जाने के निर्देश हैं, जिससे परीक्षा के दौरान सभी क्रियाशील रहें।
शुक्रवार को कुछ परीक्षा केंद्रों की जांच में कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरे एक्टिव मिले। वहीं, कुछ विद्यालय पर लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है। उनका कहना है कि बंदर कैमरे तोड़ देते हैं। कई बार टूट गिर जाता है, इसलिए परीक्षा से पहले ही उसे अपडेट कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सभी 119 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्नपत्र वितरण होंगे और कॉपी सील करके जमा की जाएगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 64,910 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 18 सेक्टर और छह जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। इसके साथ ही वाॅयस रिकाॅर्डिंग युक्त सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसमें विद्यालयों को सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम अपडेट करने के निर्देश हैं। शुक्रवार को विद्यालय के सीसी कैमरे को देखा गया। इसमें नगर के जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में कंट्रोल आदि बना दिया गया है। कैमरा लगाए जाने का काम बाकी था। जानकारी मिली की परीक्षा से पहले ही अपडेट कर दिया जाएगा। क्योंकि, कई बार कैमरे गिर जाते हैं या अन्य समस्या हो जाती है। परीक्षा शुरू होने पर लगातार मॉनिटरिंग रहेगी। उसकी देखभाल होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथरा प्रतिनिधि के अनुसार, बोर्ड परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हर स्कूलों में माइक युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही निगरानी के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से पूरे जिले के परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग की जाएगी। खास बात यह है कि सभी स्कूलों में हाई रेजोल्यूशन के कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में पहली बेंच पर बैठा हुआ परीक्षार्थी हो या आखिरी पर, सीसीटीवी से ही संदिग्ध गतिविधियों के माध्यम से तुरंत पता लगाया जा सकेगा। इसमें पथरा क्षेत्र के विद्यालय में कंट्रोल रूम और सीसी कैमरा एक्टिव मिला।
---
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों की तैयारियां पूरी
शाहपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के डाॅक्टर राम मनोहर लोहिया कन्या इंटर काॅलेज सिरसिया में पहुंची तो देखा सीसीटीवी कैमरा परीक्षा कक्ष में तो लगा है, लेकिन चल नहीं रहा था। निगरानी कक्ष में सीसीटीवी बंद था। परीक्षा कक्ष के अंदर कुर्सियां बिखरीं थी। मौके पर मौजूद शिक्षिका सुमन मिश्रा ने बताया प्रिंसिपल मैडम जिले पर गई है। सीसीटीवी कैमरा सही है, चल रहा है। क्षेत्र के ललिता इंटर कालेज चौखड़ा में सभी कमरे में सीसीटीवी कैमरे चालू मिले। प्रिंसिपल चन्द्र प्रकाश राव ने कहा हमारे विद्यालय में हाई स्कूल के 338 व इंटर के 335 बच्चे अलग अलग पालियों में परीक्षा देंगे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बैदौलागढ़ परीक्षा केंद्र पर सहायक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया स्कूल के प्रधानाचार्य जिले पर मीटिंग में गए हैं। हमारे विद्यालय में हाईस्कूल के 242 और इंटर के 368 बच्चे परीक्षा देंगे।

---
बोले जिम्मेदार
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्रों की रैंडम जांच की जाएगी, जहां गड़बड़ी होगी उसे पहले ही सही करवा दिया जाएगा। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।
- अरुण कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed