{"_id":"651efd8b78fb9fce2704ef66","slug":"soil-gathered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5944-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लॉक में एकत्र की गई 49 ग्राम पंचायतों की मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लॉक में एकत्र की गई 49 ग्राम पंचायतों की मिट्टी
Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। विकास खंड उसका बाजार की सभी 49 ग्राम पंचायतों से बृहस्पतिवार को मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलशों को समारोहपूर्वक कार्यालय पर एकत्रित किया गया। इस मौके पर प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी श्याम मुरली मनोहर मिश्रा को कलश सौंपे। कलश एकत्रीकरण के दौरान महिलाएं, बच्चे, समाज सेवी हाथ में तिरंगा लिए भारत माता के जयघोष के साथ ब्लॉक परिसर पहुंचे थे।
बीडीओ ने सभी का स्वागत किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अमर शहीदों की याद में देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित करवाएं है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में विशेष शिलालेख भी लगाए गए हैं। 49 ग्राम पंचायतों से एकत्रित कलश ब्लॉक परिसर में रखा गया है। प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीष प्रताप यादव, घनश्याम राय, बेचनराम, सालिका देवी की अगुवाई में निकले कलश यात्रा के दौरान अखिलेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद