फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Smell of black salt in Shiva city

शिव की नगरी में महकी कालानमक की खुश्बू

Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Smell of black salt in Shiva city
काला नमक चावल वाली खबर में............अभिषेक सिंह। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शिव नगरी में महकी काला नमक की खुशबू
विज्ञापन

बीते दिनों वाराणसी में लगी थी प्रदर्शनी, 40 लाख की हुई बिक्री
एक जनपद-एक उत्पाद प्रदर्शनी में काला नमक चावल को मिला पहला स्थान
स्टाल संचालक को सिद्धार्थनगर से चार बार मंगाना पड़ा चावल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। काला नमक की खुशबू बीते दिनों भगवान शिव की नगरी वाराणसी में भी महकी। सात दिवसीय एक जनपद-एक उत्पाद के प्रदर्शनी में 28 उत्पादों के 50 स्टॉल लगाए गए थे। बिक्री के मामले में काला नमक चावल प्रथम स्थान पर रहा। इस दौरान 40 लाख रुपये की बिक्री हुई। मांग को देखते हुए स्टॉल संचालक को सिद्धार्थनगर से चावल को चार बार मंगाना पड़ा। अब तो विदेशों में भी इसका डंका बजाना शुरू हो गया है।
वाराणसी में बीते 18 से 24 जनवरी तक सात दिवसीय एक जनपद-एक उत्पाद प्रदर्शनी लगाई गई थी। शिल्पियों और उत्पादकों ने उम्मीद से बढ़कर सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान जिले से चयनित उत्पाद काला नमक चावल का धमाल रहा। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त दयाशंकर सरोज के मुताबिक खेसरहा विकास खंड के मधुवापुर के किसान अभिषेक सिंह ने भी स्टॉल लगाए थे। यहां 200 क्विंटल ऑर्डर समेत लगभग 40 लाख के काला नमक चावल की बिक्री हुई। बढ़ती मांग के कारण स्टॉल संचालक को वाराणसी में रहते हुए ऑर्डर के तहत सिद्धार्थनगर से चार बार काला नमक चावल मंगाना पड़ा। जबकि कन्नौज के इत्र, गोरखपुर का टेराकोटा, भदोही की कालीन, फिरोजाबाद के कांच के उत्पादन की बिक्री डेढ़ से तीन लाख के बीच हुई। वाराणसी में यूपी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल एवं फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के दौरान काला नमक चावल खूब पसंद किया गया। यही कारण रहा कि वहां स्थित एक पांच सितारा होटल की ओर से भी 200 किलोग्राम काला नमक चावल का ऑर्डर मिला।
विज्ञापन

शुगर में लाभकारी होने से बिक्री बढ़ी
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्र बताते हैं कि काला नमक चावल शुुगर के मरीजों के लिए उपयोगी है। इस चावल में आयरन और जिंक की प्रचुर मात्रा होती है। इसे मधुमेह के मरीज भी खा सकते हैं। शुगर की मात्रा न के बराबर होती है। इसलिए इस खाने से शुगर नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगापुर भेजा 50 क्विंटल चावल
काला नमक चावल की मांग अब विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। किसान अभिषेक सिंह के मुताबिक शुक्रवार को सिंगापुर में बुद्धा होम कंपनी की ओर से ऑर्डर मिलने पर 50 क्विंटल काला नमक चावल भेजा गया है।

काला नमक चावल की बढ़ती लोकप्रियता और बिक्री के पीछे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की विशेष रुचि मुख्य कारण है। एक जनपद-एक उत्पाद में चयनित होने के बाद इस उत्पाद को काफी बढ़ावा मिला है। आने वाले दिनों में काला नमक की खुशबू देश के साथ ही विदेश में भी बढ़ेगी।
- अभिषेक सिंह किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed