{"_id":"6a08d9c7037df2543703cfbc","slug":"smart-thievesweak-cameras-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158278-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: स्मार्ट चोर...कैमरे कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: स्मार्ट चोर...कैमरे कमजोर
Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने लोगों को प्रेरित करके दुकानों और मकानों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर कैमरे लगवा दिए लेकिन क्वालिटी और कनेक्टिविटी की तकनीकी दिक्कतों के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इन कैमरों के धुंधले फुटेज से बदमाशों की पहचान और धर-पकड़ मुश्किल हो रही है। बीती 11 मई को ढेबरुआ और मोहाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की दो वारदातों की जांच में जुटी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी है।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस नई तकनीक का इस्तेमाल करने पर जोर दे रही है। बीते कुछ वर्षों से डिजिटल स्रोतों पर पुलिस की निर्भरता बढ़ी है। कई मामलों का पुलिस ने तकनीकी मदद से पर्दाफाश भी किया है, लेकिन अब शातिर बदमाशों के पैंतरे के आगे डिजिटल निगरानी पर निर्भरता पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ा रही है। लोकल मुखबिर और नेटवर्क पुलिस की डायरी से गुम हो चुके हैं।
विज्ञापन
डिजिटल निगरानी व्यवस्था में अपराध और अपराधी सामने दिख रहे हैं। इसके बाद भी धुंधले फुटेज तो कहीं कैमरी की खराबी सरीखी बाधाओं के कारण पुलिस वारदाता को अंजाम देने वालों तक नहीं पहुंच पा रही है।
मोहाना और ढेबरुआ क्षेत्र में हुई दो वारदाताें में पुलिस अब तक डिजिटल साक्ष्य के आधार पर मंथन कर रही है लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसमें बदमाश बाइक लेकर भागते और दुकान से आभूषण लेकर जाते हुए कई कैमरों के फुटेज में दिख रहे हैं लेकिन फुटेज साफ नहीं होने के कारण आरोपियों का चेहरा पहचानना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि पुलिस के हाथ आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
दिनदहाड़े दुकान से ले भागे जेवर, नहीं मिला सुराग : बीती 11 मई को मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर चौराहे के रहने वाले राजकुमार जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पल्टा देवी रोड के सामने उनकी दुकान है। उनकी दुकान पर रविवार की दोपहर में दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से पहुंचे थे। दोनों ने सोने के जेवर दिखाने को कहा।
बातों में उलझाकर दोनों ने जेवर चुरा लिए और भाग गए। करीब 33.15 ग्राम सोने के जेवर थे। सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों शातिर जेवर लेकर भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने अपनी जांच में सीसीटीवी फुटेज शामिल करते हुए काफी प्रयास किए लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। वजह यह रही कि बदमाश भागते हुए दिख तो रहे हैं लेकिन फुटेज धुंधला होने के कारण उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो पा रहे और न ही बाइक का नंबर ही साफ पता चल सका।
बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद, चोर का पता नहीं : बीबती 11 मई को ही ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे में स्थिति पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में उप प्रबंधक के पद पर तैनात बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा के रहने वाले संजय कुमार वर्मा की बाइक बैंक से चोरी हो गई। बैंक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह वारदात कैद हो गई।
इस मामले में भी फुटेज में बदमाश बाइक ले जाता दिख रहा है लेकिन उसका चेहरा साफ न होने से पहचान नहीं हो पाई और पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। इससे पहले भी कई ऐसे में मामले आए हैं जिसमें सीसीटीवी फुटेज में वारदात तो कैद हुई लेकिन पुलिस मामले का पर्दाफाश नहीं कर सकी।