{"_id":"584057e54f1c1b2d1ede76b1","slug":"slip-seminary-teacher-killed-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर मदरसा शिक्षक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर मदरसा शिक्षक की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
शव देख रोती-बिलखती महिला को ले जाते परिजन।
सिद्धार्थनगर। अहिरौली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की दोपहर करीब ढ़ाई बजे मालागाड़ी की चपेट में आने से मदरसा शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मोहाना थाना क्षेत्र के चौराहा निवासी अरविंद यादव (40) पुत्र रामनयन यादव क्षेत्र के नोनहवा स्थित एक मदरसे में विज्ञान विषय के शिक्षक के रूप में कार्य करता था। वह गुरुवार को चिल्हिया थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव स्थित ससुराल आया था। दोपहर लगभग ढाई बजे गोरखपुर से गोंडा जा रही मालगाड़ी की चपेट में आया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसएचओ चिल्हिया रामबेलास यादव ने बताया कि हादसा रेल लाइन पार करते समय की बताया जा रहा है।
मौत की खबर से गांव में मचा कोहराम
अरविंद के मौत की खबर बर्डपुर पहुंचे गांव कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक अरविंद बहुत ही अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। वहीं मृतक की पत्नी नमिता यादव क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरी में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। घटना की जानकारी होने के बाद रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। 12 वर्षीय पुत्र सुचित भी घटना से सदमे में है। पिता रामनयन यादव बर्डपुर स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। कुछ ही वर्ष पहले ही वह सेवनिवृत्त हुए थे। अरविंद के दो भाई थे। एक भाई संतकबीरनगर में जेई के पद पर तैनात है। घर पर पहुंचने वाले हर व्यक्ति के जुबां पर यह सवाल था कि इतने अच्छे परिवार को किसकी नजर लग गई। इस घटना से घर पर आने वाले हर व्यक्ति की आंखे नम हो जा रही थी।