{"_id":"64aef4f1ffe28b9fdf06a744","slug":"sirs-belongings-are-kept-where-children-should-study-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-1203-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जहां पढ़ने चाहिए बच्चे, वहीं रखे हैं साहब के सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जहां पढ़ने चाहिए बच्चे, वहीं रखे हैं साहब के सामान
Thu, 13 Jul 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में जो कमरे बच्चों को पढ़ने के लिए बनाए गए हैं, वहां साहबों के सामान रखे गए हैं। जिला मुख्यालय में अच्छे स्थान पर होने के कारण विद्यालय के कमरों पर प्रशासन की नजर है। यहां के आठ कमरों पर प्रशासन ने कब्जा जमा लिया है, इस कारण छात्र-छात्राओं को बरामदे में बैठकर पढ़ना पड़ रहा है।
राजकीय इंटर कॉलेज में कुल 24 कमरे हैं, जिसमें से एक तिहाई कमरे अधिकारियों के कब्जे में हैं। विद्यालय के तीन कमरों में निर्वाचन विभाग का ताला लगा हुआ है, जबकि जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में बने समाज कल्याण विभाग के छात्रावास में कमरे खाली पड़े हैं। लैब के लिए बनाए गए हाल में कौशल विकास मिशन की कक्षाएं चलती हैं, जबकि दो कमरों में विज्ञान संग्रहालय बनाया गया है। पड़ताल के दौरान देखा गया कि बच्चे बाहर बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। वहीं पंखे एवं अन्य संसाधनों का भी अभाव का अभाव दिखा।
विद्यालय में पिछले सत्र में छात्र-छात्राओं की संख्या 740 रही। फर्नीचर के अभाव में 300 से अधिक बच्चों ने फर्श पर बैठकर पढ़ाई की, जबकि नए सत्र में फर्नीचर की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य कक्ष में विवाद का ताला
विद्यालय के प्रधानाचार्य कक्ष में एक साल से अधिक समय से विवादों का ताला लटक रहा है। यह ताला पूर्व प्रधानाचार्य के कार्यालय में लगा था, जिसे प्रशासन अब तक नहीं खुलवा पाया है। प्रधानाचार्य कक्ष के बगल में ही एक शयन कक्ष बनाया गया है, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी आराम फरमाते हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज के कमरों में रखे सामान हटाए जाएंगे ताकि बच्चों की पढ़ाई में कोई समस्या न हो।
- संजीव रंजन, जिलाधिकारी