{"_id":"642880332b6013d84c01ace4","slug":"sir-im-alive-paper-kills-me-siddharthnagar-news-c-7-1-108744-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब! मैं जीवित हूं, कागजों में मुझे मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब! मैं जीवित हूं, कागजों में मुझे मार दिया
Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील सभागार में पीड़िता की समस्या सुनते एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र।
सिद्धार्थनगर। साहब! आप खुद देखिए, मैं जिंदा हूं, लेकिन लोटन ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुझे कागजों में मार डाला है। मृतक दिखा देने के कारण मेरी विधवा पेंशन बंद हो गई है। मैं पात्र हूं फिर भी मुझे इस हक से वंचित कर दिया गया। इस मामले में अब क्या होगा? तहसील समाधान दिवस नौगढ़ में शनिवार को लोटन क्षेत्र के नेतवर गांव की निवासिनी ज्ञानमती ने ये दर्द भरी बातें की। ज्ञानमती ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से विधवा पेंशन प्राप्त कर रही है। सत्यापन में गलत रिपोर्ट लगा दी गई है।
उनका आरोप है कि खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी के स्तर पर हुई लापरवाही का वह खामियाजा भुगत रही है। कागजों में प्रार्थिनी को मृतक घोषित कर पेंशन बंद कर दिया गया, जबकि वह पात्र है और पेंशन उसके लिए डूबते को तिनके का सहारा है।
वायरल हुई वीडियो
तहसील दिवस में ज्ञानमती पहुंची तो उसकी बातचीत की किसी ने वीडियो बना ली और यह वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी।
एसडीएम डॉ. ललितेश कुमार मिश्र ने कहा कि तहसील दिवस में महिला ने शिकायत पत्र दी। इस मामले में खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया है। जांच करके दस्तावेजों में सुधार किया जाएगा।