{"_id":"6469101e8f0325e8510f5326","slug":"sir-get-our-field-measured-and-stoned-siddharthnagar-news-c-7-1-174749-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साहब! हमारे खेत की पैमाइश करा पत्थरनसब करा दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साहब! हमारे खेत की पैमाइश करा पत्थरनसब करा दें
Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर निकाय चुनाव को लेकर पिछले एक माह से स्थगित संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को आयोजित हुआ। जिसमें डुमरियागंज तहसील सभागार में एडीएम उमाशंकर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक फरियादी ऐसा भी पहुंचा, जो पिछले एक वर्ष से अपने खेत की पैमाइश को लेकर तहसील कचहरी के चक्कर काट रहा है। जिससे वह परेशान है, उसने कहा- साहब! हमारे खेत की पैमाइश करा पत्थरनसब करा दीजिए।
एडीएम को तहसील क्षेत्र के ग्राम बेवा हुसैन निवासी राममिलन पुत्र नंद गोपाल ने फरियाद सुनाते हुए बताया कि उसके खेत की पैमाइश और पत्थर नसब होना है। जिसको लेकर वह कई बार संपूर्ण समाधान दिवस के जरिए अपनी पीड़ा सुना चुके हैं। लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन घुट्टी पिलाकर लौटा दिया जाता है। खेत की पैमाइश और पत्थर नसब करने को लेकर चकबंदी और राजस्व विभाग के लोग मूक दर्शक बने हुए हैं। राममिलन की फरियाद को गंभीरता से लेते हुए एडीएम उमाशंकर ने राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले का जल्द निस्तारण करके रिपोर्ट अग्रसारित करें। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम के समक्ष 43 मामले पेश हुए, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 34, पुलिस के पांच तथा अन्य विभागों के चार मामले शामिल रहे। जिसमें से मात्र चार मामलों का निस्तारण हो सका। जो राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस दौरान एएसपी सिद्धार्थ, एसडीएम डुमरियागंज परमेंद्र कुमार, प्रभारी सीओ हरिश्चंद्र, नायब तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत महेश प्रताप श्रीवास्तव, बीईओ संजीव कुमार, सीडीपीओ संजय कुमार गुप्ता, डुमरियागंज थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।