{"_id":"56f6d2654f1c1b602ff14dfc","slug":"since-public-holly-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक के बाद मनी पुलिस की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक के बाद मनी पुलिस की होली
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली सकुशल संपन्न कराने के बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस लाइन परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सीनियर-जूनियर अधिकारी सहित कर्मचारियों ने एक दूसरे को रंग से सराबोर किया और एकदूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
जवान डीएम व एसपी को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले। इसके बाद आपस में रंग डालकर पर्व का आनंद लिया। लोगों ने सूखे व गीले रंगों की होली जमकर खेली। एएसपी, सीओ, दरोगा व जवानों सभी ने एसपी को रंग से सराबोर कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में डीएम डा. सुरेंद्र कुमार भी पहुंचे।
एसपी ने आगे बढ़ उनकी अगवानी करते हुए रंग से भिगो दिया। इसके बाद हुजूम ने उनका अभिवादन किया और रंग से भिगोते चले गए। इस दौरान सभागार के सामने के मैदान में डीजे से फगुआ गीत की धुन पर जवान थिरकते रहे।
विज्ञापन
इस बीच अधिकारी व कर्मचारी की दूरियां कम होती गई। एएसपी मंशाराम गौतम, सीओ सदर अकमल खान, शोहरतगढ़ शंकर प्रसाद, इटवा दीप नारायण तिवारी, बांसी देवी दयाल, डुमरियागंज राजवीर सिंह, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, शोहरतगढ़ मुकेश राय, लोटन एसके सरोज, कपिलवस्तु रमेश यादव, जोगिया डा. उपेंद्र राय, इटवा संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।