Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Stubble burning reduces soil fertility; farmers advised on management methods

Siddharthnagar News: पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, किसानों को बताए प्रबंधन के तरीके

Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Stubble burning reduces soil fertility; farmers advised on management methods
- कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
विज्ञापन

- किसानों को कृषि यंत्रों के उपयोग और फसल अवशेषों से अतिरिक्त आय के बताए तरीके
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में केंद्र सरकार की इन-सीटू फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के तहत आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान, फसल अवशेषों के प्रबंधन और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही पराली से अतिरिक्त आय अर्जित करने के तरीके भी बताए गए।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद आवश्यक पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इससे भूमि की उर्वरा शक्ति घटती है और फसल उत्पादन प्रभावित होता है। कंबाइन से कटाई के बाद सुपर सीडर और हैप्पी सीडर के माध्यम से बिना पराली जलाए गेहूं की बोआई की जा सकती है। मल्चर और स्ट्रॉ रिपर से अवशेषों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में मिलाया जा सकता है। वहीं, बेलर मशीन से पराली की गांठ बनाकर पशु चारे और बायोगैस संयंत्रों में उपयोग के लिए बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. सुनील सिंह ने किसानों को फसल अवशेषों का पशु चारे के रूप में उपयोग करने की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. प्रवेश कुमार देहाती ने बताया कि पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होने के साथ उत्पादन लागत भी बढ़ती है। उन्होंने अवशेषों को मिट्टी में मिलाने, कंबाइन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम लगाने और रोटावेटर, डिस्क हैरो व कल्टीवेटर के उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेत में पर्याप्त नमी रहने पर फसल अवशेष सड़कर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाते हैं। इससे रासायनिक उर्वरकों की जरूरत और खेती की लागत कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि फसल अवशेषों का सब्जियों की खेती में जैविक पलवार के रूप में उपयोग करने से खरपतवार कम होते हैं। साथ ही मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ता है और मृदा स्वास्थ्य में सुधार होता है।

बीज वैज्ञानिक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि धान की कच्ची पराली में सिलिका और ऑक्सालेट की मात्रा अधिक होने के कारण पशु इसे आसानी से नहीं पचा पाते हैं। इसलिए वैज्ञानिक विधि से उपचार करने के बाद ही इसका उपयोग पशु चारे के रूप में करना बेहतर है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंगद प्रसाद चौधरी, संजय कुमार चौधरी, रामदास, धनीराम, विनोद, तीरथ, प्रहलाद और श्यामसुंदर समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed