फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Signs and white stripes have disappeared from the road.

Siddharthnagar News: सड़क से गायब हो चुके संकेतक और सफेद पट्टियां

Tue, 26 Nov 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 26 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Signs and white stripes have disappeared from the road.
इटवा-ढ़ेबरुआ मार्ग पर गायब सफेद पट्टी।
सिद्धार्थनगर। ठंड के मौसम के साथ कोहरा भी छाने लगा है। पिछले चार दिन से जिले में सुबह से शाम तक कोहरे का असर है। कोहरे के दौरान दृश्यता कम हो रही है। ऐसे में टूटी सड़काें से गायब हो चुके संकेतक और धुंधली हो चुकी सफेद पट्टी के कारण हादसों की आशंका बन रहती है। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल धुंध में वाहन चालक को ज्यादा दूर दिखाई नहीं देता। अगर सड़क के बीच में सफेद पट्टी होगी तो वाहन चालक को यह पता रहेगा कि वह अपनी लेन में चल रहा है और साइड की सफेद पट्टी दिखने से वाहन सड़क से नहीं उतरेगी। नेशनल हाईवे सहित जिले की अधिकतर सड़कों से सफेद पट्टी गायब हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से मार्गों पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य तक शुरू नहीं किया गया है। कई सड़कों पर तो सफेद पट्टी तक धुंधली हो चुकी हैं। इसके अलावा जानकारी देने वाले सांकेतिक चिह्न गायब हो चुके हैं। कुछ चिह्न के बोर्ड तो बड़ी-बड़ी झाड़ियों में छुप गए हैं। नौगढ़-सोंहास मार्ग के जमुआर नाले के पास सड़क टूट कर क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसी हालात में धुंध के सीजन में सड़क हादसे होने की आशंका रहती है। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed