फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   signature against electric cut.

कटौती के खिलाफ कराए हस्ताक्षर

Sun, 12 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
 signature against electric cut.
कटौती को लेकर हस्ताक्षर - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज, पाक रमजान माह में विद्युत विभाग की बदहाल व्यवस्था व बेतहाशा कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। लोगों की इस परेशानी को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद पांडेय के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित मंदिर चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। दो दिनों तक चलने वाले इस अभियान के पहले दिन करीब 400 लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय ने मंदिर चौराहे पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति के बदतर शेड्यूल के विरोध में लिखा बैनर लगाकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होेंने कहा कि भीषण गर्मी से जहां रोजेदार दिन भर परेशान रहते हैं। वहीं शाम को घर पहुंचने पर भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है। रोजेदारों के इफ्तार या सहरी के दौरान आपूर्ति ठप रहती है। वर्तमान में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बदतर है। 
विज्ञापन

पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया था कि ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे आपूर्ति होगी, लेकिन यह दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली समस्या को लेकर हस्ताक्षर अभियान रविवार को भी गांव-गांव घूमकर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर सभा कर एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्युत व्यवस्था व बेहतर शेड्यूल जारी कराने की मांग करेंगे। इस दौरान अनिल गुप्ता, बजरंग श्रीवास्तव, सुरेंद्र शुक्ला, अब्दुर्रहमान, रामनिवास पांडेय, राजू तिवारी, सचिन श्रीवास्तव, फैजान अहमद, राम उजागिर मौर्या, बबलू                         निषाद, फरहान, अकबर, मुमताज, वीरेंद्र कुमार व मोहम्मद रईस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed