{"_id":"69fb8497f8f77c6c43037072","slug":"sidharthnagar-news-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1046-1312847-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के वार्ड संख्या 5 राजेन्द्र नगर के प्राथमिक विद्यालय बेदौलागढ़ के सामने देर शाम बाइक सवार अजय उर्फ महंत (21) और विपिन (34) ट्रक के नीचे आ गए। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा भेजा। इनमें विपिन की हालत गंभीर देखते हुए डाॅक्टरों ने रेफर कर दिया। अस्पताल के बाहर निकलते ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बैदौला से बांसी मार्ग पर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 के प्राथमिक विद्यालय के सामने बांसी थाना क्षेत्र के खर्चौला निवासी अजय उर्फ महंत पुत्र बैजनाथ 21 वर्ष गांव के विपिन पुत्र रामू 34 वर्ष संग बाइक से सायं करीब सात बजे बांसी से घर लौट रहे थे। बांसी की तरफ ही ट्रक भी जा रही थी जैसे ही दोनों उक्त विद्यालय के सामने पहुंचे अचानक वाहन अनियंत्रित हो गए बाइक ट्रक के नीचे चली गई। इससे बाइक सवार गंभीर रूप जख्मी हो गए। संवाद