फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Sidharthnagar News

Siddharthnagar News: घर में लगे चैनल में उतरा करंट, व्यक्ति की मौत

Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sidharthnagar News
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जम्हिरिया गांव में बुधवार को सुबह नहाने जा रहे रामधनी मौर्या (40) की घर के चैनल में करंट उतरने से मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जम्हिरिया गांव रामधनी मौर्या (40) पुत्र राम तारक सुबह नहाने के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि घर में लगे चैनल को जैसे ही खोल रहा था कि इसी दौरान चैनल में घर के अंदर लगे तार से करंट उतर गया। इसमें करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे गिरता हुआ देखकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। इसके बाद इलाज के लिए सीएचसी शोहरतगढ़ पर ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने लाश का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मौके पर पुलिस गई थी, लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed