फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   sidharth university women kabaddi team champion

सिद्घार्थ विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम बनी चैंपियन

Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
sidharth university women kabaddi team  champion
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम चैंपियन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उड़ीसा के संभलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु की महिला कबड्डी टीम ने अपना परचम लहराया है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पिछड़े क्षेत्र से निकलकर महिला कबड्डी टीम का प्रदर्शन सबके लिए प्रेरणादायी है।
इस जीत के बाद अब महिला कबड्डी टीम जनवरी में अखिल भारतीय स्तर पर अंतर क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। चैंपियन बनने के लिय टीम ने पूर्व विजेता कोलकाता
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की टीम को पराजित किया। इससे पूर्व के मैचों में काशी विद्यापीठ वाराणसी, मिथिला विश्वविद्यालय बिहार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और रायपुर विश्वविद्यालय की टीम को शानदार प्रदर्शन करते हुए हराया। अपनी टीम की जीत पर गदगद कुलपति ने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण अंचल की छात्राओं ने बाहर जाकर इस प्रकार का प्रदर्शन कर के महिलाओं में आत्मविश्वास भरने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव राकेश कुमार ने भी कबड्डी महिला कबड्डी टीम के चैंपियन बनने पर हर्ष व्यक्त किया है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. बृजेश त्रिपाठी ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि आज जिस तरह से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की महिला टीम ने कई टीमों को पराजित करते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है, वह क्रीड़ा जगत से जुड़े हुए सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करने वाला है। विश्वविद्यालय की नवगठित क्रीड़ा परिषद का प्रयास होगा कि क्रीड़ा के क्षेत्र में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की अपनी एक अलग पहचान बने। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने भी टीम एवं प्रबंधन को बधाई दी है। इसके अलावा क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र बौद्ध, डॉ संतोष कुमार सिंह, क्रीड़ा सचिव डॉ आदित्य प्रताप सिंह, सह सचिव डॉ अविनाश प्रताप सिंह, वित्त अधिकारी अजय सोनकर, डॉ. डीएन पांडेय, डॉ. दीवाकर सिंह सहित संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य और क्रीड़ा शिक्षकों ने भी महिला कबड्डी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed