फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddhartnagar in final

Siddharthnagar News: संतकबीरनगर को हराकर सिद्धार्थनगर फाइनल में

Tue, 31 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
siddhartnagar in final
फोटो-
विज्ञापन

दो नवंबर को सिद्धार्थनगर व बस्ती के बीच में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
मैन ऑफ द मैच बने प्रेम साहनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित गौतम बुद्ध अंदर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर ने मंगलवार को फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती की टीम ने पहले ही फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों टीमों के बीच बृहस्पतिवार को ट्राॅफी के लिए भिड़ंत होगी।

मैच में जीबीसीए ने गुंजन-11 संतकबीर नगर को दो विकेट से मैच हरा दिया। शानदार प्रर्दशन करते हुए प्रेम साहनी ने दो विकेट लेकर 39 रनों का योगदान दिया। इससे उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुंजन-11 संतकबीर नगर की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में सात विकेट गंवाकर 145 रन बनाए। इसमें विवेक कुमार ने 25 रन, ओंकार साहनी ने 22 रन व विजय कुमार ने 16 रनों का योगदान दिया। गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की तरफ से प्रेम साहनी व यश मिश्रा ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि आदर्श सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी की टीम ने सिद्धार्थनगर ने निर्धारित 35 ओवर में से 25.3 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें प्रेम साहनी ने 39 रन, आदित्य वर्मा ने 36 रन व साबिर ने 21 रनों की पारी खेली। गुंजन-11 की तरफ से आयुष पासवान व अजय ने दो-दो विकेट चटकाए जबकि गोकुल मिश्रा ने एक विकेट लिया। शानदार प्रर्दशन करते हुए प्रेम साहनी ने दो विकेट लेकर 39 रनों का योगदान दिया। इससे प्रेम साहनी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, साबिर, सफीकुर रहमान, शमशु जमा खान, विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, सुनील त्रिपाठी, विजय वर्मा, अजीत अग्रहरि, अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दो नवंबर को गौतम बुद्ध क्रिकेट अकादमी सिद्धार्थनगर व खैर क्रिकेट अकादमी बस्ती के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed