फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar will host state level swimming competition for the first time

Siddharthnagar News: पहली बार राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा सिद्धार्थनगर

Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar will host state level swimming competition for the first time
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में तैरते तैराकी। संवाद
सिद्धार्थनगर। राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर तैराकी प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार सिद्धार्थनगर करेगा। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में एक जुलाई से तीन दिन प्रदेश भर के खिलाड़ी हुनर दिखाएंगे। लिहाजा, पदकों में हिस्सेदारी के लिए मेजबान टीम ने तैयारी तेज कर दी है। चयनित हुए 12 बालक बालिकाएं नियमित रूप से पानी पसीना बहा रहे हैं ताकि वे जिले के नाम पदक जीत सके।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में 8 से 13 और जूनियर वर्ग में 13 से 17 वर्ष के खिलाड़ी खेलेंगे। प्रदेश के 75 जिलों की टीमों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें 310 खिलाड़ियों को शामिल होने की संभावना है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में छोटे स्वीमिंग पूल के साथ बड़ा स्वीमिंग पूल भी बनकर तैयार हो गया है। कई वर्ष से बंद पड़े स्वीमिंग पूल को चलाने की कामयाबी के कारण ही प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। फिलहाल जिले में तैराकी खिलाड़ियों को ठहरने के लिए सिद्धार्थ विद्यालय करौदा मसीना में प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से पहले ही बुक हो गए होटल
तैराकी प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रदेश के कोच एवं खिलाड़ी आएंगे। इस कारण प्रतियोगिता से पहले ही शहर के होटल बुक हो गए हैं। प्रतियोगिता के लिए तीन दिन तक होटलों में कोच, खिलाड़ी रहेंगे, इसलिए तीन दिनों में कमरे आसानी से खाली नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहली बार राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता होगी। प्रदेश भर के 310 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें जिले के तैराकों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा।
आशुतोष अग्निहोत्री, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed