फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar The bride absconded before reaching the procession married her younger sister

Siddharthnagar: बरात पहुंचने से पहले दुल्हन हुई फरार, लड़की की छोटी बहन से हुई शादी

Wed, 22 Jun 2022 07:24 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोल्हौरा (सिद्धार्थनगर)। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 22 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी 21 जून को थी। महिलाओं ने जब रस्म के लिए लड़की को बुलाया तो पता चला कि लङकी घर से गायब है। इसके बाद दोनों पक्षों में बात हुई और लड़का दुल्हन की छोटी बहन से बात करने के लिए राजी हो गया।

विज्ञापन
Siddharthnagar The bride absconded before reaching the procession married her younger sister
दुल्हन फरार होने पर उसकी छोटी बहन से हुई दुल्हे की शादी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर पर बरातियों के खानपान की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे बरात गांव में पहुंच गई। घरवाले वाले बरातियों की आवाभगत में लगे थे। द्वारपूजा की बात चल रही थी कि पता चला कि दुल्हन भाग गई। इसके बाद पिता के आग्रह के बाद दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। दुल्हे की छोटी बहन से शादी हो गई। घटना मंगलवार रात को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। इससे परिवार के लोग और बराती सकते में हैं। वहीं, बुधवार पूरे दिन इस बात की क्षेत्र में चर्चा होती रही।

विज्ञापन


गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की शादी 21 जून को थी। घर में बरातियों के लिए खानपान की तैयारी चल रही थी। रात आठ बजे रात को बरात गाव में आई। घर वाले उनके आवाभगत में लगे थे। महिलाओं ने जब रस्म के लिए लड़की को बुलाया तो पता चला कि लङकी घर से गायब है। उस समय घर का वातावरण गमगीन हो गया। इसका पता जब वर पक्ष को लगा तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन


लड़के के पिता ने लड़की के पिता को बुलाकर पूछा कि सच्चाई क्या है तो लड़की के पिता ने बताया कि बरात आने के बाद लड़की घर से गायब हो गई, लेकिन उससे छोटी लड़की है। देख लीजिए यदि पसंद हो जाए तो छोटी लड़की की शादी कर दूंगा, जिससे हम दोनों लोगों की ईज्जत बच जाएगी। वर पक्ष वाले राजी हो गए और लड़के की शादी दुल्हन की छोटी बहन से कर दी गई। उसकी विदाई 22 जून को हो गई। एसओ गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि लड़की बरामद कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed