फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar

हियुवा प्रदर्शन का वीडियो वायरल

Mon, 24 Feb 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar
वायरल वीडियो की फोटो - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
हियुवा नेता के बेटे की बदसलूकी का वीडियो वायरल
विज्ञापन

वीडियो में देवीपाटन मंडल अध्यक्ष का बेटा एसडीएम से बहस करते दिख रहा है
13 फरवरी को शोहरतगढ़ तहसील पर हुआ था प्रदर्शन, क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। तहसील पर हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की ओर से 13 फरवरी को किए गए प्रदर्शन का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। वीडियो में हियुवा के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता के बेटे सौरभ गुप्ता को अपशब्दों का प्रयोग करते एवं एसडीएम से गर्मागर्म बहस करते दिखाया गया है।
वायरल वीडियो में अध्यक्ष सुभाष गुप्ता अधिकारियों से कह रहे हैं कि हम रोकने के लिए भी नहीं आए हैं। देखिए संबंध मेरा आपसे इसलिए है कि...। इस दौरान उनका बेटा सौरभ, योगी सरकार में गुंडागर्दी नहीं चलने दूंगा और खुला चैलेंज करता हूं...कह कर आक्रामक मुद्रा में नजर आए। कुछ लोग उन्हें बाहर ले जाते हैं लेकिन वह लौट कर फिर आते हैं और अधिकारी को एफआईआर दर्ज कराने को कहते हुए चेतावनी देता हुए कहते हैं कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो.....। इसके बाद एसडीएम कार्यालय से बाहर जाने लगे तो सौरभ उनके पीछे भागा। पुलिस कर्मी और अन्य कर्मचारियों ने रोकने और समझाने की कोशिश की। इसकेे बाद उसकी आवाज सुनाई दी कि आपको भी ठीक करूंगा... एक-एक कर सबको ठीक करूंगा। तहसील में घुसने नहीं दूंगा। इतना मारूंगा..... कि दिमाग खराब हो जाएगा। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हियुवा के प्रदर्शन का समाचार ‘अमर उजाला’ के 14 फरवरी के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

कोट
जिसका विवाद था उसे समाप्त कराया गया था। कुछ लोगों ने राजनीतिक द्वेष में राजनीतिक फायदा लेने के लिए वीडियो वायरल किया है। मैने तो दलालों की रोकथाम के लिए गुस्सा व्यक्त किया था, मैने किसी व्यक्ति विशेष को गाली नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सौरभ गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता
----
मैं तो जनता का समर्थक हूं, कोई ऑडियो वायरल करे या वीडियो, हमारा काम जनता की समस्याओं का समाधान कराना है। उस दिन भी हम जनता की समस्याओं को लेकर पहुंचे थे।
सुभाष गुप्ता, हिंदू युवा वाहिनी देवीपाटन मंडल प्रभारी
----
कौन सा वीडियो वायरल हुआ है? मैने वीडियो नहीं देखा है इसलिए कुछ नहीं कह सकता है।
अनिल कुमार, एसडीएम शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed