फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   siddharthnagar

जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा बिजली निगम, फटकार

Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
siddharthnagar
लेक्ट्रेट सभागार में निगरानी समिति की बैठक करते शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्घिवेदी, सांसद जगदम्बिक? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सरकारी अस्पतालों की सफाई व्यवस्था पर भड़के सांसद
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के निशाने पर रहा बिजली और स्वास्थ्य महकमा
श्रमिकों के पंजीकरण शिविर के लिए जनप्रतिनिधियों से करें संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की गहन समीक्षा हुई। इस मौके पर कई अहम बिंदुओं पर जनप्रतिनिधियों के निशाने पर बिजली निगम और स्वास्थ्य महकमा रहा। कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। भविष्य में सुधार नहीं आने पर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, अन्त्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय भू-अभिलेखों का आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना आदि कुल 30 बिंदुओं की समीक्षा की। बताया गया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष के वार्षिक लक्ष्य 4032 के लक्ष्य के सापेक्ष 2338 का गठन हो गया है। सांसद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल में बेहतर सफाई नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमओ को विशेष साफ-सफाई समेत मरीजों के इलाज पर ध्यान देने व बाहर की दवा नहीं लिखने की हिदायत दी। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को श्रमिकों का पंजीकरण कराने के लिए कैंप लगाने से पूर्व जनप्रतिनिधियों से संपर्क करने का निर्देश दिया। इस मौके पर विधायक अमर सिंह चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, सीडीओ पुलकित गर्ग समेत सुभाष गुप्ता, निसार बागी, अपर जिलाधिकारी सीताराम गुप्ता, पीडी डीआरडीए संत कुमार, सीएमओ डॉ. सीमा राय, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, उपकृषि निदेशक लाल बहादुर यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम पवन यादव, विद्युत निगम के आरके कुशवाहा, बीएसए डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

मंत्री ने लाई बिजली निगम के अफसर की क्लास
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने विद्युत निगम की समीक्षा के दौरान पिछली बैठक की कार्यवृति में गलत रिपोर्ट देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफॉर्मर को अब तक ठीक नहीं कराए जाने पर अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल ठीक कराये जाने का निर्देश दिया। विधानसभा इटवा के कई ग्रामों में विद्युतीकरण नहीं है, वहां पर लोगों के घरों में बिल आने की शिकायत की गयी है। विजलेंस टीम द्वारा गरीबों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को दी हिदायत
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप कार्य करें। किसी भी कार्य में समस्या आने पर अर्द्धशासकीय पत्र शासन को प्रेषित कराने की पहल करें, जिससे किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक माह समस्त ब्लॉक प्रमुख तथा खंड विकास अधिकारी के साथ बैठक आयोजित करें, जिससे जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed