फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth who went to Telangana to earn money dies under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: तेलंगाना में कमाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth who went to Telangana to earn money dies under suspicious circumstances
लोटन क्षेत्र के ग्राम सपही में रोते बिलखते मृतक मोहन के परिजन। संवाद
- लोटन कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव में पहुंची लाश, मचा कोहराम
विज्ञापन

लोटन। कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव निवासी मोहन (20) पुत्र रामजीत की तेलंगाना में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश मंगलवार को घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद तेलंगाना पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया, जिसे घर लाकर परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया।
जानकारी अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सपही गांव निवासी मोहन (20) पुत्र रामजीत तेलंगाना राज्य के जिला महबूब नगर के एक कंपनी में काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर सुबह कंपनी ने पिता रामजीत को फोन कर मोहन की मौत होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मंच गया। कुछ गांव के कुछ लोगों के साथ परिजन आनन-फानन में तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। वहां पहुंचने पर पुलिस परिजनों को घटनास्थल लेकर गई। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो कंटेनर के अंदर रस्सी के सहारे शव लटका हुआ था। पुलिस ने लाश को कंटेनर से निकालकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर तेलंगाना से एंबुलेंस से सपही लेकर पहुंचे। इस घटना से गांव के लोगों की भी आंखें नम हो गई। मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मोहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। एक बड़ा और एक छोटा भाई व एक बहन है। सभी इस घटना से आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष डीके सरोज का कहना है कि मामला मेरे क्षेत्र का है लेकिन घटना तेलंगाना राज्य की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वहां तहरीर देकर केस लिखवाना चाहिए। तभी कोई कार्रवाई हो सकती है। जो हमारे लायक होगा मदद की जाएगी।

---

पिता ने जताई हत्या की आशंका
मृत मोहन के पिता ने बेटे के हत्या होने की आशंका जताई है। रामजीत ने बताया कि मोहन एक साल पहले क्षेत्र के ही एक गांव की लड़की से प्रेम संबंध था। इसको लेकर 15 दिन बाहर भाग गया था। मामले को लेकर थाना मोहाना पुलिस केस दर्ज कर लड़के को जेल भेज दिया था। जमानत होने बाद लड़की वाले बहुत नाराज रहते थे। डरे परिजनों ने मोहन को बाहर भेज दिया। फिर भी जान नहीं बच पाई।

लोटन क्षेत्र के ग्राम सपही में रोते बिलखते मृतक मोहन के परिजन। संवाद

लोटन क्षेत्र के ग्राम सपही में रोते बिलखते मृतक मोहन के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed