{"_id":"6945915a013bd633e7000360","slug":"siddharthnagar-news-youth-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150159-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर
Fri, 19 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन। लोटन-सोहांस रोड पर खखरा व सहिला मोड़ पर घने कोहरे के बीच बृहस्पतिवार देर शाम दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसौना के टोला उदयपुर निवासी राजू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सीएचसी लोटन ले गए, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
ग्राम परसौना के टोला उदयपुर निवासी राजू (25) पुत्र गुलाब गुप्ता बाइक से घर लौट रहा था। लोटन-सोहांस रोड पर खखरा और सहिला मोड़ पर घने कोहरे के बीच सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में राजू सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। दूसरा बाइक सवार मौका देखकर भाग निकला। इसी बीच जिला मुख्यालय से लौट रहे लोटन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने उसे अपनी गाड़ी से सीएचसी लोटन पहुंचाया और परिजनों को तुरंत सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक राजू की हालत गंभीर बनी हुई है।