{"_id":"69220625d94604921f0d9974","slug":"siddharthnagar-news-youth-killed-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-148632-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुधवनिया बुजुर्ग और सेवरा गांव के बीच एनएच-730 पर शनिवार को दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। इस हादसे में ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी इश्तियाक अहमद (35) पुत्र फसीउद्दीन की मौत हो गई है। साथ ही धीरज यादव (30) पुत्र जगदंबा यादव, राहुल यादव (23) पुत्र राम नेवास और अमन (17) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी महादेव थाना इटवा घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग निवासी इश्तियाक अहमद (35) बढ़नी से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। जैसे अपने गांव के पास पहुंचे तभी इटवा की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। राहगीरों ने घायलों को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने इश्तियाक अहमद को मृत घोषित कर दिया। दूसरे बाइक पर सवार इटवा थाना क्षेत्र के महादेव निवासी धीरज यादव, राहुल यादव की गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इनके साथ पीछे बैठे तीसरे युवक अमन को हल्की चोट आई थी। उपचार कर उसको छुट्टी दे दी गई।
प्रभारी अमित चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।