{"_id":"69501ef75cd53c47ad0428fd","slug":"siddharthnagar-news-youth-created-pornographic-content-using-ai-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150595-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एआई के जरिये युवक ने अश्लील कंटेंट बनाया, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एआई के जरिये युवक ने अश्लील कंटेंट बनाया, गिरफ्तार
Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में डिजिटल अपराध से जुड़ा एक मामला सामने आया है। सुद्धोधन ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर तीन गुलरी निवासी 28 वर्षीय सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश कहार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए एक लड़की के अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इन फोटो और वीडियो को उसने न सिर्फ अपने मोबाइल फोन में रखा बल्कि उन्हें दूसरों के साथ एक्सचेंज भी किया। आरोपी ने पीड़िता को ये फोटो-वीडियो दिखाकर मानसिक तनाव और परेशानी भी दी। जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के उपाधीक्षक रिपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कपिलवस्तु डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सुरेश को पांच दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक और साइबर अपराधों पर सख्त नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।