{"_id":"697cf4638559176f4f0fec30","slug":"siddharthnagar-news-youth-congress-attacks-government-at-save-mnrega-struggle-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-152606-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूथ कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' में सरकार पर किया प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूथ कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल' में सरकार पर किया प्रहार
Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत बढ़नी में आयोजित चौपाल को संबोधित करते मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरूआ/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी स्थित एक चिकित्सालय में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह सरकार धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता का आनंद ले रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इन दमनकारी नीतियों के आगे झुकने वाली नहीं है और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर संघर्ष जारी रहेगा।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं के कमजोर होने की चिंता जताई और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा की विभाजनकारी राजनीति का जवाब देने का आह्वान किया। प्रदेश सचिव डॉ. नादिर सलाम ने कहा कि मनरेगा जैसी क्रांतिकारी योजनाओं में बजट कटौती गरीबों के लिए प्रत्यक्ष चोट है। उन्होंने युवा बेरोजगार और किसान के हालात पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने स्थानीय मुद्दों पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि यदि मनरेगा श्रमिकों के हक और खाद की किल्लत दूर नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव विवेक यगवाल सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने विचार साझा किए। चौपाल में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम का समापन जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें तहसील स्तर पर आगामी उग्र आंदोलन की रणनीति भी साझा की गई।
विज्ञापन
चौपाल में मुनीश ज्ञानी, शाहिद प्रधान, उजैर खान, नंदकिशोर शुक्ला, अनीस शाह, सफीउल्लाह, रिजवान अहमद सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।