{"_id":"6adf9099b60d01edd2034eeb","slug":"siddharthnagar-news-young-woman-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-from-a-ceiling-fan-suspended-by-a-saree-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167112-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, साड़ी के सहारे पंखा से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, साड़ी के सहारे पंखा से लटका मिला शव
Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
- शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिपरा दोयम गांव का मामला, मुंबई में रहने हैं पिता-भाई
घोसियारी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के पिपरा दोयम गांव में सोमवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिपरा दोयम निवासी चंद्रशेखर चौधरी की बेटी आंचल का शव सोमवार सुबह करीब 10 बजे कमरे में मिला। उसकी बड़ी बहन अंशिका ने बताया कि उसने आंचल से चाय बनाने के लिए कहा था। इसके बाद वह खुद किसी काम में व्यस्त हो गई। करीब एक घंटे बाद जब वह आंचल को बुलाने पहुंची तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अपनी मां कांति को जानकारी दी।
दोनों ने काफी प्रयास के बाद दरवाजा खोला तो आंचल को पंखे से लटका देखकर स्तब्ध रह गईं। इसके बाद अंशिका ने डायल 112 और शिवनगर डिड़ई थाने पर सूचना दी। मृतका के पिता चंद्रशेखर चौधरी और 21 वर्षीय भाई रवि मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।