{"_id":"69711579f6812adcb90ba4e4","slug":"siddharthnagar-news-workshop-organized-at-brc-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-152114-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बीआरसी पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बीआरसी पर कार्यशाला आयोजित
Wed, 21 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ बीआरसी पर बुधवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर बाल वाटिका में अध्ययनरत 45 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चे खुश हो गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि छात्र देश के भविष्य हैं। इनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान रखें। सभी छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं को निष्पक्ष रूप से प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों से अनुरोध है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष ध्यान देते हुए अपने-अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने में योगदान दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिक्षकों से अनुरोध है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष ध्यान देते हुए अपने-अपने विद्यालय को निपुण विद्यालय बनाने में योगदान दें।