Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Women are becoming aware under the Healthy Women Empowered Family Campaign

Siddharthnagar News: स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत जागरूक हो रही महिलाएं

Fri, 26 Sep 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:43 AM IST
सार

सिद्धार्थनगर के पुलिस लाइंस ग्राउंड में 50 हजार मोमबत्ती और दीये जलाकर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन
Siddharthnagar News: Women are becoming aware under the Healthy Women Empowered Family Campaign
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अ​भियान  के तहत कैंडल से सजाया गया पुलिस लाइन। स्रोत विज्ञ​प्ति

विस्तार

- पुलिस लाइंस ग्राउंड में आयोजित हुआ 50 हजार मोमबत्ती और दीये का प्रज्वलन कार्यक्रम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत पुलिस लाइंस ग्राउंड में 50 हजार मोमबत्ती और दीये के साथ प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से अभियान का शुभारंभ किया गया था। मुख्यमंत्री मिशन शक्ति अभियान 5.0 और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विधायक बांसी जय प्रताप सिंह व श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिसका लाभ सभी महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी डाॅ. राजा गणपति आर ने कहा कि अभियान के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस विभाग के ट्रेनी जवानों की ओर से किए गए कार्य की सराहना की। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, एएसपी प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed