{"_id":"6aef613ad22bcd8158022a6c","slug":"siddharthnagar-news-women-and-girls-made-aware-under-mission-shakti-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-167822-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
ग्राम हिसामुद्दीनपुर में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करती भवानीगंज पुलिस की मिशन शक्ति टीम। स
भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामुद्दीनपुर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया। इसके अलावा बहू-बेटी कार्यक्रम और महिला सशक्तीकरण से जुड़ी सरकारी पहल की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को एंटी रोमियो अभियान तथा साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और 181, साइबर अपराध के लिए 1930 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान मिशन शक्ति टीम के हेड कांस्टेबल विजय गुप्ता, कांस्टेबल जय सिंह यादव, सत्यप्रकाश यादव, अंबुजेश निषाद, महिला आरक्षी उर्मिला और रूबी मौर्य मौजूद रहीं।