{"_id":"68d0380da4e8f81dd9064c02","slug":"siddharthnagar-news-woman-dies-after-being-electrocuted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145062-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
Sun, 21 Sep 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बनगाई गांव में रविवार को घर में कार्य करते समय कुशलावती (50) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के आग्रह पर लाश का पंचनामा करके सौंप दिया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, बनगाई निवासी कुशलावती (50) पत्नी रामबोद सोनी घर पर काम कर रहीं थीं। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते और कुछ कर पाते हालात बिगड़ गई। जबतक उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया, तबतक उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची। मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई कर परिजनों के आग्रह पर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।