{"_id":"6b032b87d72db1226f02beb7","slug":"siddharthnagar-news-weekly-express-train-to-run-between-janakpurdham-and-ayodhyadham-starting-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-168617-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जनकपुरधाम-अयोध्याधाम के बीच आज से चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जनकपुरधाम-अयोध्याधाम के बीच आज से चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन
Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध होंगे मजबूत
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए जनकपुरधाम और अयोध्याधाम के बीच साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। इसका शुभारंभ 23 नवंबर को अयोध्याधाम से उद्घाटन विशेष ट्रेन के संचालन के साथ होगा। इस रेल सेवा से दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन आसान होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि रेल मंत्रालय ने 15595/15596 जनकपुरधाम-अयोध्याधाम-जनकपुरधाम साप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति दी है। इसके शुभारंभ के लिए 04295/04296 उद्घाटन विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को उद्घाटन विशेष ट्रेन अयोध्याधाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, मधुबनी और जयनगर होते हुए 24 नवंबर को सुबह 10 बजे नेपाल के जनकपुरधाम पहुंचेगी। वापसी में 24 नवंबर को जनकपुरधाम से दोपहर एक बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:10 बजे अयोध्याधाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात शयनयान, तीन वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, तीन तृतीय इकोनॉमी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे।