फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Weather: Strong sunshine and humid heat made people miserable

मौसम : तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Weather: Strong sunshine and humid heat made people miserable
शहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद तेज धूप में छाते के सहारे घर जाता बच्चा और महिला।
सिद्धार्थनगर। चिलचिलाती धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए फिर से परेशानी बन गई है। इससे जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम पारा 27 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को पूरे दिन उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कभी बारिश तो कभी तेज धूप के साथ उमस लोगों के लिए आफत बन रही है। पिछले कई दिनों से आसमान में छाए बादल के साथ रुक रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच शुक्रवार की सुबह मौसम ने फिर अपना मिजाज बदल लिया। धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया।
विज्ञापन

दिनभर लोग तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह में थोड़ी राहत रही, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप से लोगों की परेशानी बढ़ती गई। दोपहर होते-होते तेज धूप के साथ मौसम में उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत और खलिहान समेत खुली मैदानों में काम करने वाले मजदूर चिलचिलाती धूप से बेहाल नजर आए। दोपहर के वक्त लोगों को भीषण गर्मी से पंखे भी राहत नहीं पहुंचा पा रही थी।

धूप से बचने के लिए जहां लोगों को पंखा, एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ा, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोग हाथ पंखा के सहारे गर्मी से राहत पाए नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बादल छाए रहने की संभावना है। इस बीच तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed