Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Weather becoming favorable for Rabi harvest, sowing of wheat intensified

Siddharthnagar News: रबी फसल के लिए अनुकूल हो रहा मौसम, गेहूं की बुवाई में आई तेजी

Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 24 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Weather becoming favorable for Rabi harvest, sowing of wheat intensified
औराताल। गेहूं की बुआई के लिए जरूरी तापमान को ध्यान में रखते हुए किसानों ने काम में तेजी ला दी है। एक सप्ताह से तापमान में गिरावट आई है। खेती के लिए मौसम अच्छा हो गया है। खासकर गेहूं की बुवाई के लिए यह मौसम उपयुक्त है। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है जोकि गेहूं की फसल के लिए अच्छा और अनुकूल है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के डॉ. मारकंडेय सिंह ने बताया कि गेहूं बुवाई का सिलसिला जारी है। किसान अब तक 40 फीसदी से ऊपर गेहूं बुवाई कर चुके हैं। उन्होंने किसानों से पंक्ति से गेहूं बुवाई करने की अपील की है। इससे एक तो बीज कम लगता है दूसरा उत्पादन भी अधिक मिलता है। किसान इन दिनों गेहूं बुवाई का कार्य पूरा करने में लगे हैं। इसी बीच कृषि विभाग की ओर किसानों को गेहूं बुवाई सीड ड्रिल के जरिये करने की सलाह दी गई है, जिससे किसानों का बुवाई में बीज अधिक न खर्च हो। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे कि खरीफ की फसल धान की कटाई के बाद, रबी सीजन में गेहूं की बुवाई का सही समय नवंबर का पहले सप्ताह से लेकर 20-25 नवंबर तक होता है। इस समय पर की गई बुवाई से किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिलता है। यदि बुवाई जल्दी की जाती है तो गर्मी के कारण गेहूं के पौधे में कल्ले नहीं निकल पाते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed