फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Waterlogging due to rain; trees and plants fell in several places

Siddharthnagar News: बारिश से जलभराव, कई जगह पेड़-पौधे गिरे

Sun, 27 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Waterlogging due to rain; trees and plants fell in several places
डुमरियागंज। सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर पेड़-पौधे गिर गए। परसा चौराहे के पास पेड़ गिरने से आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हुआ। शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर, ब्लॉक, तहसील और नगर के वार्डों की सड़कों पर जलभराव हुआ। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और बाजारों में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। कुसमी, जखौली, एकघरवा और पोखराकाजी के सिवान में धान की खड़ी फसल बिछ गई। किसानों ने इस बारिश को धान के लिए उपयोगी बताया है। राजन अग्रहरि, प्रेम कुमार, कुतबुल्लाह और शफीक अहमद के अनुसार, लगातार बारिश से ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed