फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Waterlogging causes trouble in villages and towns

Siddharthnagar News: गांव-कस्बों में जलभराव से मुसीबत

Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Waterlogging causes trouble in villages and towns
इटवा। अर्नब तूफान के कारण तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इससे इटवा कस्बा और अधिकतर गांवों में जलभराव हो गया है। इटवा तहसील परिसर पूरी तरह पानी से भर गया। तेज बारिश के चलते कस्बे की दर्जनों दुकानों में भी पानी घुस गया। लोग रविवार सुबह से ही पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं। इटवा तहसील परिसर में घुटने तक पानी भरा हुआ है। परिसर में बनी सीसी रोड पर एक फुट पानी भरा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों की आवाजाही सीमित रही। परिसर में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी पानी में घुसकर आने को विवश हैं। तहसील परिसर के पश्चिम में बसे मोहल्ले के घरों के आसपास भी काफी जलभराव है। पोस्ट ऑफिस के आसपास भी पानी भरा है। इससे आने-जाने वालों को काफी दिक्कत हो रही है। पोस्ट ऑफिस जाने वाले लोगों को कीचड़युक्त पानी में घुसकर जाने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed