फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Voters' problems increase as online maps of 28 booths disappear

Siddharthnagar News: 28 बूथों के ऑनलाइन मैप गायब मतदाताओं की बढ़ी परेशानी

Wed, 10 Dec 2025 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 10 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Voters' problems increase as online maps of 28 booths disappear
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के लगभग 28 पोलिंग बूथों पर मतदाता सूची के मैप की ऑनलाइन फीडिंग न होने के कारण मतदाताओं के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। तकनीकी खामियों के चलते मतदाता सूची सत्यापन से जुड़ी कार्रवाई और एसआईआर फॉर्म भरने में मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह समस्या डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौलागढ़, कोसी खुर्द समेत ब्लॉक क्षेत्र के अगया, सेमरी, कारेखूट, भालूकोनी, हबीबपुर, बंजरहवां, बनगवांनानकार, मल्हवार, कठौतियाआलम, भनवापुर ब्लॉक के पिपरा पांडेय, खुनियांव ब्लॉक के खजुआ उर्फ जलकारी, गुलहरिया जैसे कुल 28 बूथों पर मतदाता सूची के मैप की ऑनलाइन फीडिंग नहीं की गई। यह बड़ी तकनीकी त्रुटि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में कई गांवों के भाग संख्या के समान होने के कारण उत्पन्न हुई है। इसके चलते इन बूथों का मैप ऑनलाइन फीड नहीं हो पाया है। इस गंभीर स्थिति में बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म को ऑप्शन कॉलम तीन में डालकर किसी तरह अपना कार्य पूरा कर रहे हैं। वहीं एसडीएम डुमरियागंज पर अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बीएलओ पर दबाव बनाने और अधिकांश फॉर्म को कॉलम-3 में फीडिंग कराने का आरोप है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन का कहना है कि उन्होंने इस तकनीकी त्रुटि को लेकर लिखित रूप में मुख्य निर्वाचन कार्यालय को कई बार पत्र भेजा है और लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन समाधान नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed