{"_id":"6ae399589524b9b70302fda1","slug":"relief-from-potholes-travel-will-become-easier-for-15-lakh-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-167304-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गड्ढों से मिलेगी राहत, डेढ़ लाख आबादी का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गड्ढों से मिलेगी राहत, डेढ़ लाख आबादी का सफर होगा आसान
विज्ञापन
सोहांस मार्ग से पटनी- महदेवा मार्ग का निमार्ग कार्य शूरू। संवाद
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल महादेवा बाजार-पटनी जंगल सड़क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। 19.26 करोड़ रुपये की लागत से 6.95 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जा रहा है। सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। साथ ही बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
तेतरी-लोटन मार्ग को सोहांस-मोहाना मार्ग से जोड़ने वाली यह सड़क पिछले पांच वर्षों से मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क की खराब स्थिति के कारण आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा था।
समस्या को देखते हुए विधायक श्यामधनी राही ने सड़क के पुनर्निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में शामिल इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति मिली। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जो अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जलनिकासी के लिए बनाई गईं दो पुलिया
सड़क निर्माण के साथ जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर करने के लिए दो पुलिया भी बनाई गई हैं। इनमें एक पुलिया छह मीटर चौड़ी, पांच मीटर गहरी और 10 मीटर लंबी है। दूसरी पुलिया दो मीटर चौड़ी, तीन मीटर गहरी और 10 मीटर लंबी है। इनके निर्माण से बारिश के दौरान पानी की निकासी में मदद मिलेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने और ऊंचाई सुधारने का काम भी अंतिम चरण में है। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ विकास की नई संभावनाएं भी खुलेंगी।
-- -- -- --
इन गांवों के लोगों को मिलेगी राहत
महादेवा बाजार-पटनी जंगल मार्ग के निर्माण से सेमरा, रमवापुर, बेल्टीकर, गोवर्धनपुर, महादेवा बाजार, मदरहना, खजुरिया, नगवा, शिरामपुर, मुजहना, बेलौहा, पेड़रहिया, मसेरा, बुजबुजवा, देवपुर, तखवा, दुर्जनपुर, पटनी, कबुलिहा, घरबांसपार और धौरीकुंइया समेत आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
-- -- -- -- -- -- -
सड़क जर्जर होने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
श्यामसुंदर अग्रहरी, महादेवा बाजार
सड़क पर गड्ढों के कारण सफर मुश्किल हो गया था। चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होने से आवागमन आसान होगा।
- जीतेंद्र कुमार लोधी, जगदीशपुर ग्रांट
-- -- -- -- -- -
कोट
महादेवा बाजार-पटनी जंगल सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- चंद्रसेन सिंह, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी