फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Villagers chased smugglers carrying urea from the border area

Siddharthnagar News: सीमावर्ती क्षेत्र से यूरिया ले जा रहे तस्करों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Villagers chased smugglers carrying urea from the border area
सीमावर्ती क्षेत्र धनौरा सरयू नहर के पास बरामद दो बाइक व  छह बोरी यूरिया को बरामद करते हुए जवान।
शोहरतगढ़। किसान एक बोरी यूरिया पाने के लिए समितियों और उर्वरक की दुकानों का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें यूरिया नहीं मिल पा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ तस्कर बाइक से यूरिया को नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के झरुआ गांव से सरयू नहर के रास्ते नेपाल ले जा रहे दो बाइक सवार तस्कर छह बोरी यूरिया ले जा रहे थे। तभी धनौरा मुस्तहकम गांव के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। तस्कर बाइक और यूरिया छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

गांव वालों ने इसकी सूचना एसडीएम राहुल सिंह व एसएसबी निरीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी को दी दी। एसएसबी के जवानों ने दो बाइक, जिसमें एक बाइक नेपाली नंबर प्लेट अंकित था और छह बोरी यूरिया को कस्टम खुनुवां को सौंप दिया। ग्रामवासी अशरफ, जाकिर, जावेद अहमद, उस्मान, अंकित, रमजान, उत्तम घनश्याम, उमाकांत, जुनैद आदि ने कहा कि धनौरा, कोटिया अलगा, कपसिहवा, परसौना आदि सीमावर्ती क्षेत्रों से यूरिया की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महथा, बानगंगा, गनेशपुर और सिसवा चौराहा पर स्थित कुछ उर्वरक विक्रेता तस्करों को चार सौ रुपये प्रति बोरी की दर से बेच रहे हैं।
तस्कर बाइक पर यूरिया रखकर नेपाल पहुंचा रहे हैं। नेपाल में एक बोरी यूरिया दो हजार रुपये में बिक जाता है। इसी कारण यूरिया की धुआंधार तस्करी हो रही है। गांव वालों ने कहा कि उर्वरक विक्रेताओं की जांच केवल खानापूर्ति तक सीमित है।

तस्करी कराने में विभाग और पुलिस की मिलीभगत से इन्कार नहीं किया जा सकता है। तहसील क्षेत्र के किसान एक बोरी यूरिया पाने के लिए कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed