फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Vegetable trade is booming... fruit shops are deserted

Siddharthnagar News: सब्जियों का व्यापार गुलजार... फलों के दुकानों पर पसरा सन्नाटा

Wed, 24 Dec 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Vegetable trade is booming... fruit shops are deserted
- एक गाड़ी फल बेचने में चार-पांच दिनों तक करना पड़ रहा ग्राहकों का इंतजार
विज्ञापन


शाहपुर। नवीन मंडी स्थल सहियापुर में इन दिनों सब्जियों की आवक बढ़ने के साथ ही व्यापार भी गुलजार है। वहीं, फल व्यापारियों को एक ट्रक फल बेचने में चार से पांच दिनों तक संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्हें फल खराब होने के डर सता रहा है, जिसकी वजह से वह लागत में ही फल बेचने को मजबूर हैं।


मंडी में जहां लोकल किसानों की सब्जियों की आवक बढ़ते ही बाजार गुलजार है। वहीं फल मंडी में दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। व्यापारी ग्राहकों की प्रतीक्षा में दिन गुजार रहे हैं। थोक फल विक्रेता हाजी मोहम्मद साकिब ने कहा गर्म मौसम में एक ट्रक फल एक दिन में बिक जाता था, लेकिन ठंड बढ़ते ही बीमार होने के डर से फलों से लोग परहेज कर रहे हैं। एक ट्रक फल बेचने में करीब चार से पांच दिन लग जा रहे हैं। खराब होने की डर से लागत पर ही फलों को बेचने पर मजबूर है। मंडी में फुटकर दुकान पर फल बेचने के लिए खरीद करने आए व्यापारी राम मिलन ने कहा ठंड में ग्राहक सड़क पर चलते ही नहीं है। गर्म मौसम में एक दिन में चार से पांच पेटी सेब व दो बोरी मौसंबी बिक जाता था। इस समय एक पेटी सेब बढ़ी मुश्किल में बिकता है, इसलिए कम खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन


-------

थोक फलों के दाम प्रति किलो

सेब 25 से 63
संतरा 51 से 94

अनार 50 से 60

किन्नू 30 से 32

अमरूद 50 से 60

मुसम्मी 24 से 25

केला 5 से 6

अनानास 30 से 32 पीस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed