{"_id":"6937092319685939b1071cfa","slug":"siddharthnagar-news-vandalism-at-place-of-worship-allegations-of-intimidation-also-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-149534-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूजा स्थल पर तोड़फोड़, धमकाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूजा स्थल पर तोड़फोड़, धमकाने का भी आरोप
Mon, 08 Dec 2025 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। इटवा थाना क्षेत्र के जलकरी उर्फ खजुहा गांव में स्थित समय माता और कालीजी के पूजा स्थल पर मूर्तियां क्षतिग्रस्त किए जाने और पूजा से रोकने की धमकी देने के मामले में पुलिस चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के जलकरी उर्फ खजुहा गांव निवासी रघुनाथ, योगेश श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के पूरब स्थित समय माता के स्थान पर बीते जुलाई माह में विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कर शिवलिंग, भगवान कार्तिकेय और माता की पिंडी की स्थापना ग्रामीणों के सहयोग से की गई थी।
आरोप है कि तभी से गांव के ही कुछ लोग अपने खेत के बगल में पूजा-पाठ का विरोध करते हुए धमकी दे रहे थे। रविवार को उक्त लोग अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे और शाम को जब लोग वहां पूजा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी उक्त लोगों द्वारा डराने-धमकाने की कोशिश की गई। इसके बाद जब वह अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो शिवलिंग और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति अपने स्थान से उखड़ी हुई और चबूतरे पर ईंट-पत्थर फेंके मिले। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष इटवा रविंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।