{"_id":"6a6a40409166fbef1001557a","slug":"siddharthnagar-news-two-smugglers-arrested-with-six-sacks-of-fertilizer-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162027-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह बोरी खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह बोरी खाद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा बढ़नी के पास एसएसबी की गिरफ्त में स्मैक के साथ आरोपी। स्रोत एसएसबी
- फोटो : ट्रामा सेंटर में मरीज के तीमारदारों को समझाते चौकी इंचार्ज। वीडियो ग्रैव
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के अभियान के तहत एसएसबी की 43वीं वाहिनी ने दो अलग-अलग कार्रवाई में छह बोरी खाद के साथ दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में बरामद यूरिया और डीएपी और साइकिलों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी सीमा चौकी ककरहवा की टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार रात फरसदीपुर गांव के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध को साइकिल पर सामान ले जाते देखा। जवानों को देखकर वह साइकिल छोड़कर भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेंद्र गुप्ता, निवासी दुल्हा शुमाली, थाना मोहना बताया। तलाशी में साइकिल पर लदी यूरिया की चार बोरियां बरामद हुईं। इसके बाद आरोपी, खाद और साइकिल को कार्रवाई के लिए ककरहवा कस्टम के हवाले कर दिया गया।
एक अन्य कार्रवाई में एसएसबी सीमा चौकी धनगढ़वा की टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 547 के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बैदुर्रहमान, निवासी बनकशिहा, थाना मोहना बताया। उसके कब्जे से एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी बरामद की गई। बरामद खाद और साइकिल सहित आरोपी को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।