{"_id":"6ac931ac0d053e47be0343ca","slug":"siddharthnagar-news-two-people-killed-in-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-166168-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। बांसी कोतवाली क्षेत्र के एनएच-28 पर सोनखर चौराहे के पास शुक्रवार देर शाम अज्ञात ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों नौगढ़ से बस्ती की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, हादसे में संतकबीरनगर जिले के शिवसागर पांडेय (52) और बस्ती जिले के बीरेंद्र कुमार पांडेय (40) की मौत हुई है। शिवसागर की पहचान जेब से मिले आधार कार्ड से हुई, जबकि दूसरे मृतक की पहचान भी कर ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।