{"_id":"68aa05feb593c7e5c00d6297","slug":"siddharthnagar-news-two-injured-in-collision-with-an-unknown-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143322-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो जख्मी
Sat, 23 Aug 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के शोहरतगढ़-बढनी हाईवे मार्ग पर स्थित मेढ़वा गांव के पास शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक समीर और पीछे बैठा किन्नर मुस्कान गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुचाया गया, जहां चिकित्सकों उन दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के देहात थाना क्षेत्र ग्राम बल्लीडीह का निवासी समीर पुत्र अजीज शुक्रवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे बढ़नी निवासी मुस्कान किन्नर को बाइक के पीछे बैठकर शोहरतगढ़ से बढ़नी की ओर जा रहा था। अभी मेढवा गांव के पास पहुंचे ही थे तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के साथ सड़क किनारे झड़ियों में जाकर गिरे।
विज्ञापन
दोनों घायल अवस्था में कुछ देर तक पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।
थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि ने बताया इस हादसे में घायल किन्नर और व्यक्ति को जिला मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।