फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Two cases of theft exposed, five arrested

Siddharthnagar News: चोरी के दो मामलों का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Two cases of theft exposed, five arrested
पुलिस लाइंस परिसर में आरोपी के बारे में जानकारी देते एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद। - फोटो : संवाद
- ढेबरुआ और खेसरहा थाना क्षेत्र में चोरी के अलग-अलग मामले में पकड़े गए पांच शातिर
विज्ञापन

- चोरी को सामान भी बरामद, खेसरहा में वारदात के 24 घंटे के भीतर खुलासा
सिद्धार्थनगर। चोरी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच शातिरों को पकड़ा। उनके कब्जे से नकदी और आभूषण बरामद किए गए। इसमें खेसरहा पुलिस ने सेंधमारी की घटना में 24 घंटे के भीतर ही वारदात को अंजाम देने वाले सरताज खां, विकास शर्मा को पकड़ लिया। जबकि, ढेबरुआ पुलिस ने तीन शातिरों राजेश परिहार उर्फ कांछा, गोलू कश्यप और महेश को गिरफ्तार किया है, जिसमें राजेश नेपाली मूल का रहने वाला है। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया।
पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शुक्रवार को जानकारी देते हुए एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि खेसरहा थाना में नकब काटकर चाेरी की घटना में जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज किया। इसके बाद वारदात को अंजाम देने वाले शातिराें को पकड़ने के लिए टीम लग गई। मुखबिर की सूचना पर के बजरंग तिराहा वहद ग्राम सुपौली से दो संदिग्धों को दबोच लिया। उनके कब्जे से जेवर और 200 रुपये नकद बरामद किया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान सरताज खां, विकास शर्मा निवासी सुपौली थाना खेसरहा बताया। इन पर पहले से भी केस दर्ज हैं। पूछताछ में सेंध लगाने की बात को स्वीकार की है। पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राघवेंद्र यादव की अगुवाई में टीम ने सफलता प्राप्त किया है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में ढेबरुआ पुलिस ने चोरी करने वाले तीन शातिरों को पकड़ा है। एसओ गौरव सिंह की अगुवाई वाली टीम ने ग्राम दुधवनिया पुल के पास नहर की पटरी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए शातिरों की पहचान राजेश परिहार उर्फ कांछा निवासी वार्ड नंंबर दो झंडेनगर थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल, गोलू कश्यप निवासी वार्ड नंबर पांच गदरहवा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर, महेश निवासी वार्ड नंबर चार भट्ठा मोहल्ला बढ़नी थाना ढेबरुआ के रूप में हुई। तलाशी में इनके कब्जे से कब्जे से जेवरात, दो मोबाइल और 6,800 रुपये नकदी बरामद हुआ। पूछताछ करने के बाद आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed