{"_id":"6910d996f59d0d1bd30a961b","slug":"siddharthnagar-news-two-bike-riders-injured-in-collision-of-combine-machine-in-critical-condition-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-147899-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंबाइन मशीन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंबाइन मशीन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
Sun, 09 Nov 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-चेतिया मार्ग पर शनिवार रात ग्राम नकथर पुल के पास बाइक सवार गोल्हौरा निवासी आशीष कुमार (30) को कंबाइन मशीन चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम गोल्हौरा निवासी आशीष कुमार शनिवार को शोहरतगढ़ किसी काम से आया हुआ था। रात लगभग नौ बजे बाइक से चेतिया मार्ग होते पकड़ी, बभनी के रास्ते गोल्हौरा जा रहा था। बाइक लेकर जैसे ही नकथर गांव के पुल के पास पहुंची थी। तभी एक तेज रफ्तार कंबाइन मशीन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खरगवारे पुल के पास कंबाइन ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। युवक घायल है, जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
कंबाइन से टकराई बाइक, युवक घायल: पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के चेतिया मार्ग पर शनिवार देर शाम को अकरा मंदिर के पास गोल्हौरा निवासी हीरालाल (27) पुत्र धर्मेंद्र कंबाइन से टकराकर जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गोल्हौरा निवासी हीरालाल पुत्र धर्मेंद्र शनिवार की देर शाम को शोहरतगढ़ से अपने घर की तरफ जा रहा था। यह जैसे ही चेतिया मार्ग पर अकरा मंदिर के पास पहुंचा था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर कंबाइन मशीन से टकरा गई। इस हादसे में वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया।