फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Truck loaded with junk recovered, three thieves arrested

Siddharthnagar News: कबाड़ लदा ट्रक बरामद, चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे गए

Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Oct 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Truck loaded with junk recovered, three thieves arrested
- मोहाना थाना क्षेत्र के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उड़ा ले गए थे कबाड़ लदा ट्रक
विज्ञापन


- एसओजी और पुलिस की टीम ने मोहाना पुल के पास से पकड़ा
सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मोहाना थाना क्षेत्र के कबाड़ लदा ट्रक ढूंढ़ निकाला। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने सनोज मिश्र, प्रमोद मिश्र निवासी बेहड़ी थाना हुजूरपुर बहराइच और राहुल मिश्र निवासी गायघाट थाना डीह जालन जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) को क्षेत्र के मोहाना पुल के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से बेचे गए कबाड़ की रकम बरामद की है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया है। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि चार अक्तूबर मोहाना थाना क्षेत्र बर्डपुर एक दुकान से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ट्रांसपोर्टर से बात कर डीसीएम से अज्ञात व्यक्ति चोरी की नियत से कबाड़ का माल लादकर लेकर चले गए थे। ऑनलाइन एप के जरिये कबाड़ के बारे में जानकारी ली और फिर जालसाजी करके ट्रक सहित उड़ा ले गए थे। इस मामले में आठ अक्तूबर को केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरु की।

जांच में टीम को जानकारी मिली की आरोप क्षेत्र में ही हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओ रोहित उपाध्याय, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी और सर्विलांस की टीम मोहाना पुल के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से चोरी हुआ डीसीएम और बेचे गए कबाड़ से मिले दो लाख रुपये नकदी बरामद किए। आरोपियों ने ऑनलाइन माध्यम को प्रयोग करके ट्रक को उड़ाया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed