{"_id":"6ac6854568f969323a05afc1","slug":"siddharthnagar-news-tree-falls-on-road-traffic-disrupted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166001-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। बारिश और तेज हवाओं के बीच बुधवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के चकचई चौराहे के पास बेंवा-भड़रिया मार्ग पर एक बड़ा पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेड़ गिरने के बाद मार्ग से गुजर रहे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही रुक गई। जाम के कारण कई वाहन चालक काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। इससे बेंवा-भड़रिया मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ को काटकर हटाने का काम शुरू किया।